न्याय रथ पहुंचा जगन्नाथपुर, विद्यार्थियों को मिली विधिक और स्वास्थ्य अधिकारों की जानकारी


जगन्नाथपुर: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा पश्चिमी सिंहभूम मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन तथा सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में चल रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत न्याय रथ जगन्नाथपुर पहुंचा।इस अवसर पर राजकीय रसेल उच्च विद्यालय +2, जगन्नाथपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य अधिकार, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों की जानकारी देना था।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मुख्य एलएडीसी अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद ने विद्यार्थियों को प्राधिकार की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कानूनी जागरूकता के महत्व और उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की प्रतिनिधि लक्ष्मी मुंडा ने जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीकाकरण के लाभ, बीमारियों की रोकथाम और बच्चों एवं युवाओं के स्वास्थ्य संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में बताया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा जोंको ने लीगल लिटरेसी क्लब के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने में सहायक होते हैं।पारा लीगल वॉलंटियर उमर सादिक ने विद्यार्थियों को थाना स्तर पर नियुक्त पारा लीगल वॉलंटियर की भूमिका और जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Comments

और नया पुराने