आदित्यपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन स्थित कैरेज एंड वैगन विभाग की सिक लाइन में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलकर्मियों और ठेका मजदूरों को तंबाकू, सिगरेट, गुटखा और पान मसाला के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई तथा हैंडबिल बांटकर जागरूक किया गया।अभियान के दौरान सिविल डिफेंस के सदस्यों ने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूर रहने की अपील की। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि तंबाकू और गुटखा जैसे पदार्थ शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं।
उन्होंने सभी से नशा छोड़ने की शपथ लेने की अपील की।कार्यक्रम में रेलकर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की विधि, नदी व तालाब में डूबे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और सीपीआर की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। आग बुझाने का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।मौके पर कैरेज एंड वैगन सिक लाइन के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अंबुजा मंडल, सुमन कुमार, टेक्नीशियन, वेल्डर, स्टोरकीपर, ठेका कर्मी मजदूर सहित अन्य लोग मौजूद थे। सिविल डिफेंस के डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद, वालंटियर संजय कुमार और वीरेंद्र मंडल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान दिया।यह कार्यक्रम आदित्यपुर के मंडल यांत्रिक अभियंता सिद्धांत वर्मा के निर्देश पर आयोजित किया गया। उन्होंने सिविल डिफेंस सदस्यों से हर माह आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
Comments