सरायकेला-खरसावां: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ कथित हिंसा और बल प्रयोग के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कपाली ओपी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी में कपाली ओपी के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा एक आदिवासी युवती के साथ हिंसा और बल प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), चांडिल को जांच का निर्देश दिया।एसडीपीओ द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं:1. पु०अ०नि० धीरंजन कुमार – थाना प्रभारी, कपाली ओपी2. स०अ०नि० मो० मुकलेसुर रहमान – कपाली ओपी3. महिला आरक्षी संख्या-981 कंचन – कपाली ओपीपुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उक्त कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर कार्य करना सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है और किसी भी व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं एवं आदिवासी समुदाय के साथ दुर्व्यवहार या बल प्रयोग के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।लॉन्ग
Tags
सरायकेला
Comments