साईट सेवर्स इंडिया और एसबीआई म्युचुअल फंड की टीम ने किया चाईबासा सदर अस्पताल के नेत्र विभाग का निरीक्षण, मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा


चाईबासा: सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में साईट सेवर्स इंडिया द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरणों के निरीक्षण एवं सेवाओं की समीक्षा के लिए एसबीआई म्युचुअल फंड के असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष कुमार तथा साईट सेवर्स इंडिया झारखंड के प्रोजेक्ट ऑफिसर देवाशीष पाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों की उपयोगिता, ओपीडी एवं इंडोर मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा ऑपरेशन कक्ष की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने नेत्र विभाग की व्यवस्थाओं और उपकरणों के उपयोग को लेकर जानकारी प्राप्त की। 

सदर अस्पताल के ऑप्थाल्मिक पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा ने विभाग की वर्तमान स्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा उपकरणों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।साईट सेवर्स पश्चिमी सिंहभूम के जिला कार्यक्रम समन्वयक बासुदेव नायक ने कहा कि मोतियाबिंद मरीजों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध होने से अधिक से अधिक लोगों तक उपचार की पहुंच सुनिश्चित होगी और सफल ऑपरेशन की संख्या में भी वृद्धि होगी।इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम, नेत्र सर्जन डॉ. सेलीन सोसन टोपनो, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह एवं कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज एवं संजना देवी, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश कारवा तथा प्रशिक्षु एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान नेत्र विभाग में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयासों तथा भविष्य में सेवाओं को और प्रभावी बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

Comments

और नया पुराने