झारखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त समेत 88 झारखंड प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादलारांची: झारखंड सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कई जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।इस फेरबदल के तहत मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त का भी तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और सुशासन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों एवं निकायों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।तबादला सूची में नगर निकायों, जिला प्रशासन, राजस्व, आपूर्ति, कल्याण और अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है,
जिसका उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाना है।
Comments