“सेवा समर्पण” संस्था ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन, रेल आंदोलन की सफलता पर जताई खुशी

जमशेदपुर :सामाजिक संस्था “सेवा समर्पण” के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। शिष्टमंडल के सदस्यों ने रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर किए गए आंदोलन और उसके सकारात्मक परिणामों के लिए श्री राय की सराहना की।शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि सरयू राय की अगुवाई में रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ प्रभावी आंदोलन चलाया गया, जिसके बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम को समिति की प्रमुख मांगें मानने के लिए मजबूर होना पड़ा।उन्होंने कहा कि यदि रेल जीएम द्वारा जारी आदेशों को सही तरीके से लागू किया जाता है तो इससे जमशेदपुर समेत आसपास के हजारों रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और ट्रेनों के संचालन में सुधार देखने को मिलेगा।संस्था के सदस्यों ने विधायक सरयू राय की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वे लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं और आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर शिष्टमंडल में विभूति जेना, हरप्रीति सिंह, श्रवण पाण्डेय, मनीषा शर्मा, कुमुद शर्मा, सूर्या पात्रा, चंदन सिंह, राकेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments

और नया पुराने