बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति बनाए रखने की अपील



जमशेदपुर: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और बस्तियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि बकरीद प्रेम, त्याग और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी असामाजिक तत्व या असंवैधानिक गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।

Comments

और नया पुराने