Meta का बड़ा ऐलान, अब Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए देना होगा मासिक शुल्क

Meta का बड़ा ऐलान, अब Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए देना होगा मासिक शुल्क

ने अपने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अब , और के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने जा रही है, जिसका असर दुनियाभर के यूजर्स पर पड़ेगा। भारत भी इस लिस्ट में शामिल है।

कंपनी अपने ऐप्स का “प्लस वर्जन” पेश कर रही है, जिसमें पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स, एडवांस फीचर्स और खास कस्टमाइजेशन विकल्प मिलेंगे। ये सुविधाएं फ्री यूजर्स को उपलब्ध नहीं होंगी।

Meta का यह कदम साफ संकेत देता है कि कंपनी अब सिर्फ विज्ञापनों से होने वाली कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहती। कंपनी ने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल को नया रास्ता बनाया है।

कंपनी चाहती है कि बेहतर एक्सपीरियंस, प्रीमियम फीचर्स और ज्यादा ऑडियंस रीच के लिए यूजर्स हर महीने भुगतान करें।

जानकारी के मुताबिक, Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति माह रखी गई है। वहीं WhatsApp Plus के लिए 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये मासिक शुल्क तय किया गया है। हालांकि Meta ने अभी भारत में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया है।

Comments

और नया पुराने