चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित एसीसी लिमिटेड चाईबासा सीमेंट वर्क्स ने प्लांट बंद करने की सूचना केंद्र सरकार को दी है। कंपनी की ओर से 15 जून 2026 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार को बंदी संबंधी नोटिस (फॉर्म-13) भेजा गया है।नोटिस के अनुसार एसीसी लिमिटेड चाईबासा सीमेंट वर्क्स को 16 अगस्त 2026 से बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्लांट बंद होने से 74 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी।कंपनी ने बंदी का कारण बताते हुए कहा है कि चूना पत्थर (लाइमस्टोन) का भंडार खत्म हो चुका है। इसके अलावा क्लिंकर उत्पादन की लागत अधिक होने और वर्ष 1946 में स्थापित पुराने एवं कम दक्ष प्लांट के कारण यह निर्णय लिया गया है।नोटिस में बताया गया है कि कर्मचारियों को नियमानुसार मिलने वाली राशि और अन्य देय भुगतान बंदी अवधि पूरी होने के बाद दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी उल्लेख किया है कि इस मामले में किसी भी न्यायालय में कोई मामला लंबित नहीं है।एसीसी प्रबंधन की ओर से यह सूचना संबंधित श्रम अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को भी भेजी गई है।
Tags
चाईबासा
Comments