जमशेदपुर: जनगणना-2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त आवास पर जनगणना संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस दौरान अधिसूचित प्रगणक एवं सुपरवाइजर ने स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) आईडी की सहायता से आवश्यक आंकड़ों का संकलन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका सत्यापन किया।जनगणना कार्य के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा मकान सूचीकरण एवं गणना से संबंधित सभी बिंदुओं का विधिवत रिकॉर्ड तैयार किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिलेवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान नागरिक सही, पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि तैयार होने वाले आंकड़े सटीक एवं विश्वसनीय हों।उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकार की विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में जनगणना की सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।उन्होंने विश्वास जताया कि जिलेवासी जनगणना कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जनगणना-2027: उपायुक्त आवास पर मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य संपन्न
byAvinash Sharma
-
0
Comments