जमशेदपुर: सिदगोड़ा के बागुनहातु चौक स्थित दुकान को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने थाना में दी शिकायत


जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागुनहातु चौक के पास स्थित एक किराए की दुकान को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक एच. एन. बेहरा ने बताया कि उन्होंने लगभग आठ वर्षों से उक्त दुकान राजू दुबे को किराए पर दे रखी थी। दोनों पक्षों के बीच समय-समय पर किरायानामा (एग्रीमेंट) का नवीनीकरण भी होता रहा।दुकान मालिक का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से राजू दुबे द्वारा दुकान में बाहरी और असामाजिक तत्वों को बुलाकर अड्डेबाजी की जा रही थी। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों ने भी उन्हें शिकायत की थी। इसके बाद एच. एन. बेहरा ने राजू दुबे से दुकान खाली करने को कहा।वहीं, दुकान खाली करने के विवाद के बीच राजू दुबे द्वारा मारपीट का आरोप लगाए जाने की बात भी सामने आई है। दूसरी ओर, एच. एन. बेहरा ने भी पूरे मामले की लिखित शिकायत सिदगोड़ा थाना में देकर अपनी बात पुलिस के समक्ष रखी है।स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि राजू दुबे दुकान पर कब्जा जमाने या उसे हड़पने की मंशा से इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।फिलहाल सिदगोड़ा थाना पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Comments

और नया पुराने