जमशेदपुर: सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. डी. त्रिपाठी के नेतृत्व में टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के मुख्य सेवा अधिकारी (हेड मेडिकल सर्विसेज) के रूप में डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने सामूहिक रूप से उनका अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं सेंट्रल पीस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू वीरेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, उपेंद्र तिवारी, लैला तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर डी. डी. त्रिपाठी ने कहा कि टाटा कंपनी अपने नैतिक मूल्यों, कार्य संस्कृति और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए विश्वभर में जानी जाती है।
उन्होंने कहा कि टाटा ने हमेशा यह साबित किया है कि वह केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करती है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में टाटा मोटर्स हॉस्पिटल की पूरी मेडिकल टीम चिकित्सा सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के आम लोगों को भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।अपने सम्मान से अभिभूत डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सकों के लिए सामाजिक सरोकार और सेवा ही जीवन का प्रथम एवं अंतिम लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने डॉ. जयंत को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
Comments