चाईबासा, 6 जून: सिंहभूम जिले के बस यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। डीजल और वाहन संचालन से जुड़े खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन ने बस किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। संशोधित किराया दरें 7 जून 2026 से प्रभावी होंगी। नई दरों के तहत विभिन्न रूटों पर बस किराए में लगभग 18 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि डीजल, ग्रीस, यूरिया, टायर, मोटर पार्ट्स, चेसिस, बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, मोटर वाहन कर, वाहन रखरखाव और बीमा किस्तों सहित परिवहन क्षेत्र से जुड़े अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि हुई है। ऐसे में पुराने किराए पर बसों का संचालन आर्थिक रूप से कठिन होता जा रहा था, जिसके कारण यह निर्णय लेना पड़ा।एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते परिचालन खर्चों को देखते हुए किराया संशोधन आवश्यक हो गया था। वहीं, सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि 7 जून से सभी संबंधित रूटों पर नई किराया दरें लागू कर दी जाएंगी।प्रमुख रूटों का संशोधित किराया- चाईबासा – किरीबुरू : 160 रुपये से बढ़कर 180 रुपये- चाईबासा – गुवा : 150 रुपये से 170 रुपये- चाईबासा – बड़ाजामदा : 130 रुपये से 150 रुपये- चाईबासा – नोवामुंडी : 110 रुपये से 130 रुपये- चाईबासा – कोटगढ़ : 90 रुपये से 110 रुपये- चाईबासा – जगन्नाथपुर : 85 रुपये से 100 रुपये- चाईबासा – हाटगम्हारिया : 70 रुपये से 80 रुपये- चाईबासा – जोड़ापोखर : 35 रुपये से 40 रुपये- चाईबासा – झींकपानी : 35 रुपये से 40 रुपये- चाईबासा – जैतगढ़ : 100 रुपये से 120 रुपये- चाईबासा – गौरियाडीबा : 90 रुपये से 110 रुपये- चाईबासा – नरसिंहपुर (जलडीहा) : 80 रुपये से 100 रुपये- चाईबासा – टाटानगर : 100 रुपये से 120 रुपये- चाईबासा – भरभरिया : 70 रुपये से 80 रुपये- चाईबासा – चक्रधरपुर : 50 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपयेअन्य रूटों की नई किराया दरें- खुटपानी : 30 रुपये से 40 रुपये- लोहरदा : 40 रुपये से 50 रुपये- बड़दा : 40 रुपये से 50 रुपये- गोइलकेरा : 100 रुपये से 120 रुपये- सोनुवा : 80 रुपये से 100 रुपये- सरायकेला : 50 रुपये से 60 रुपये- कांद्रा : 80 रुपये से 100 रुपये- आदरडीह : 160 रुपये से 180 रुपये- बेनीसागर : 130 रुपये से 150 रुपये- बलंडिया : 70 रुपये से 80 रुपये- मझगांव : 100 रुपये से 120 रुपये- नवागांव : 100 रुपये से 120 रुपये- कुमारडुंगी : 80 रुपये से 90 रुपये- राजनगर : 50 रुपये से 60 रुपये- हाता : 70 रुपये से 80 रुपये- मंझारी : 70 रुपये से 80 रुपयेएसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष बारिक, सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल, उप सचिव जुवार गौरव, कोषाध्यक्ष मोहन लाल राठौर, उप कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साव तथा अशोक दास शामिल हैं। एसोसिएशन ने यात्रियों से नई किराया दरों की जानकारी लेकर उसी के अनुसार यात्रा करने की अपील की है।
7 जून से चाईबासा सहित विभिन्न रूटों पर बस किराया 20 प्रतिशत तक बढ़ेगा
byAvinash Sharma
-
0
Comments