भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर भव्य स्वागत

चाईबासा/रांची, 6 जून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।भाजपा नेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन के दौरान संगठन की मजबूती, सुशासन, जनकल्याण, अंत्योदय तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।स्वागत कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी और मधु कोड़ा सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा को प्राथमिकता देने तथा विकसित झारखंड और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। नेताओं का कहना था कि नितिन नवीन का यह दौरा संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को नई गति प्रदान करेगा तथा पार्टी के विकासोन्मुखी एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Comments

और नया पुराने