बिरसानगर के आभूषण व्यवसायी नीरज कुमार वर्मा रहस्यमय ढंग से लापता, गोलमुरी स्थित दुकान के लिए निकले थे घर से; परिवार ने आम लोगों से मांगी मदद


जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल (लोयोला बी. कॉलेज) के समीप रहने वाले आभूषण व्यवसायी नीरज कुमार वर्मा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बिरसानगर थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराते हुए उनकी तलाश की मांग की है।परिजनों के अनुसार, नीरज कुमार वर्मा 15 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे अपनी गोलमुरी स्थित आभूषण दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन करने, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क साधने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।लापता युवक का हुलिया इस प्रकार है –- नाम: नीरज Kumar वर्मा- कद: लगभग 6 फीट- रंग: गेहुँआ- पहनावा: घर से निकलते समय पीले रंग की शर्ट और जींस पहने हुए थे।- वाहन: पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर – JH-05-BU-3259) से घर से निकले थे।परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नीरज कुमार वर्मा के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल परिजनों अथवा नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।संपर्क नंबर:📞 8797372995📞 9441592937📞 8210476103📞 9204166670नीरज कुमार वर्मा के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिजन उनके सकुशल घर लौटने की उम्मीद में लोगों से सहयोग और सूचना साझा करने की अपील कर रहे हैं।

Comments

और नया पुराने