जमशेदपुर, 6 जून। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी में शनिवार तड़के बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बुलेट चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने बेहद शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4:15 बजे दो अज्ञात युवक रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक आवास के बाहर पहुंचे। कुछ देर तक इधर-उधर की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद उन्होंने वहां खड़ी काले रंग की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को निशाना बनाया और चोरी कर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई हैं, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।चोरी हुई मोटरसाइकिल का विवरण इस प्रकार है –- वाहन का नाम : रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350- रंग : काला (Black)- रजिस्ट्रेशन नंबर : JH05CM 1374घटना की सूचना गोलमुरी थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बाइक की बरामदगी की मांग की है।लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि यदि उक्त मोटरसाइकिल कहीं दिखाई दे या उससे संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल गोलमुरी थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द वाहन बरामद कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।
गोलमुरी थाना क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
byAvinash Sharma
-
0
Comments