टेल्को थाना क्षेत्र में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, गले पर चाकू रखकर बदमाशों ने दी धमकी


जमशेदपुर, 6 जून। जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ईंट-बालू कारोबारी पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने कारोबारी के गले पर चाकू रखकर धमकाया और विरोध करने पर उन्हें घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के कारोबारियों में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी की पहचान टाउन निवासी सुजीत झा के रूप में हुई है, जो ईंट-बालू का कारोबार करते हैं। शनिवार सुबह वह रोज की तरह अपने स्टॉक पर पहुंचे थे। इसी दौरान बुलेट सवार दो युवक वहां पहुंचे और बिना किसी पूर्व परिचय के उनके साथ बदसलूकी करने लगे।"बहुत पैसा कमा रहे हो" कहकर गले पर रखा चाकूसुजीत झा के अनुसार, दोनों युवकों ने उनसे कहा, "तुम बहुत पैसा कमा रहे हो", जिसके बाद उन्होंने उन्हें पकड़ लिया और गले पर चाकू सटा दिया। विरोध करने पर चाकू लगने से वह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।पीड़ित कारोबारी ने बताया कि वह दोनों आरोपियों को पहले से नहीं जानते थे और न ही उनका किसी से कोई विवाद था। बदमाशों ने उनसे किसी प्रकार की रकम की मांग भी नहीं की, बल्कि केवल धमकाते हुए हमला कर फरार हो गए।कारोबारियों में बढ़ा भय का माहौलघटना के बाद घायल कारोबारी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि सुबह-सुबह व्यापार करने आने वाले लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होंगी तो कारोबारियों में डर का माहौल बनेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल, टेल्को थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Comments

और नया पुराने