जमशेदपुर। अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से समाज के लिए एक सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि समाज के लोग एक स्थान पर बैठकर सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर सकें और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुचारु रूप से कर सकें।महासभा के संस्थापक राज कुमार सिंह लोधी ने विधायक सरयू राय को एक मांगपत्र सौंपते हुए आग्रह किया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के किसी भी हिस्से में समाज को एक सामुदायिक भवन उपलब्ध कराया जाए।मांगपत्र में कहा गया है कि लोधी समाज लगातार सामाजिक कार्यों और जनहित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है, लेकिन आज तक समाज के लिए कोई सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके अभाव में सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक गतिविधियों के आयोजन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।विधायक सरयू राय ने महासभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरतापूर्वक सुना और इस पर सकारात्मक पहल करते हुए गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की
byAvinash Sharma
-
0
Comments