गृहरक्षक से स्कूटी लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; लूटी गई स्कूटी व चाकू बरामद


रांची: चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी चौक के पास गृहरक्षक से स्कूटी लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशानदेही पर लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 मई 2026 की रात्रि करीब 2:30 बजे पंचवटी चौक के पास स्कूटी सवार एक गृहरक्षक पर दो अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर उनकी स्कूटी लूट ली थी। घटना के समय गृहरक्षक सादे लिवास में थे, जबकि उनकी वर्दी स्कूटी की डिक्की में रखी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने गृहरक्षक को पंचवटी चौक स्थित काली मंदिर के सामने सड़क पर फेंक दिया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, तकनीकी अनुसंधान तथा गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।बरामद एवं जब्त सामानस्कूटी – 01मोबाइल फोन – 02घटना में प्रयुक्त चाकू – 01पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Comments

और नया पुराने