जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच, जमशेदपुर महानगर का जिला सम्मेलन रविवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में लगभग 450 स्वदेशी समर्थक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय उपस्थित रहे, जबकि स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख अन्नदा शंकर पनिग्रही ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।अपने संबोधन में सरयू राय ने कहा कि आज के दौर में स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता का आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय लोगों को लगता था
कि स्वदेशी अपनाने से विकास की दौड़ में देश पीछे रह जाएगा, लेकिन आज यह स्पष्ट हो गया है कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भरता, संतुलित विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे मजबूत माध्यम है।उन्होंने कहा कि अंधाधुंध उपभोग और विदेशी निर्भरता के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा है। यदि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण करना है, तो स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और टिकाऊ विकास को अपनाना होगा। संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2030 के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमें "सस्टेनेबल डेवलपमेंट" के साथ-साथ "सनातन विकास" की अवधारणा को अपनाना चाहिए। उनके अनुसार सनातन विकास का अर्थ है— नित्य, नूतन और चिरंतन मूल्यों के साथ आगे बढ़ना। उन्होंने महात्मा गांधी के उस विचार को भी दोहराया कि पृथ्वी पर हर व्यक्ति की आवश्यकता पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं,
लेकिन किसी एक व्यक्ति के लालच के लिए नहीं।मुख्य वक्ता अन्नदा शंकर पनिग्रही ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी भाषा, भोजन, वेशभूषा, व्यवहार और विचारों में भी झलकना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बनने का आह्वान किया। उन्होंने "अंत्योदय" की अवधारणा पर बल देते हुए कहा कि विकास तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि देश में रोजगार की समस्या का समाधान स्वरोजगार के माध्यम से संभव है और मंच द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के मॉडल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद प्रति व्यक्ति आय के मामले में काफी पीछे है। इस स्थिति से उबरने के लिए भारतीय विकल्प वाले उत्पादों को प्राथमिकता देना और शिक्षा व्यवस्था में अनुसंधान आधारित विषयों एवं परियोजनाओं को शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय कंपनियां रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर अधिक ध्यान दें तो भारत भी चीन, अमेरिका और यूरोपीय देशों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे सकता है।सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने, छोटे व्यापारियों के संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संवर्धन पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि उपभोग आधारित विकास मॉडल पर्यावरणीय संकट को बढ़ावा देता है, इसलिए प्रकृति और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने वाली विकास अवधारणा को अपनाने की जरूरत है।उद्घाटन सत्र का संचालन प्रांत के युवा प्रमुख पंकज सिंह ने किया। स्वागत भाषण जिला संयोजिका राजपती देवी ने दिया, विषय प्रवेश प्रांत के प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा ने कराया तथा धन्यवाद ज्ञापन विभाग संयोजक राज कुमार शाह ने किया।सम्मेलन के अंतिम सत्र में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाएंगे, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देंगे और स्वदेशी जागरण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे।सम्मेलन में घोषित नए दायित्व इस प्रकार हैं:- डॉ. अजय पाठक – जिला विचार सह प्रमुख- श्रीमती आभा जी – जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख- श्री विनय कुमार शर्मा – जिला पर्यावरण सह प्रमुख- श्री प्रवीण सिंह – सह संपर्क प्रमुख- श्री मनोज सखुजा – जिला कार्यालय प्रमुख- श्रीमती शारदा सिंह – जिला कार्यालय सह प्रमुख- श्रीमती सरोज सिन्हा – जिला महिला प्रमुख- श्रीमती आशा सिंह – जिला महिला सह प्रमुख- श्रीमती रिंकु दुबे – जिला महिला सह प्रमुख- श्रीमती ममता सिंह – जिला महिला सह प्रमुख- श्री अभय सिंह – जिला वरिष्ठ नागरिक आयाम प्रकोष्ठ प्रमुखनगर दायित्व:- उमेश सिंह – मानगो नगर संयोजक- सुखदेव सिंह – सोनारी नगर संयोजक- राजेश सिंह – साकची नगर संयोजक- राजू महतो – कदमा नगर संयोजक- जयंती हेमा – बिष्टुपुर नगर संयोजक- राकेश सिंह – उलीडीह नगर संयोजक- सुनील गुप्ता – बारीडीह नगर संयोजक- मनोज गुप्ता – परसुडीह नगर संयोजक- एस.के. सिंह – बिरसानगर संयोजक- रमेश कुमार सिंह – जुगसलाई नगर संयोजक- विश्वजीत पांडा – गोलमुरी नगर संयोजक- राजू दुबे – गोविंदपुर नगर संयोजक- सचिन पोद्दार – बागबेड़ा नगर संयोजक- मिलन कुमार – बर्मामाइंस नगर संयोजक- सुकु प्रमाणिक – मानगो नगर युवा प्रमुख- तपन सरकार – मानगो नगर सह संयोजककार्यक्रम में संजीत प्रामाणिक, सुनील गुप्ता, राजा राम, सुनील प्रसाद, मुकेश बधानी, हरिदास नायर, गुरजीत सिंह, अभिषेक बजाज, संजीत सिंह, विकास जायसवाल, विकास साहिनी, मुकेश ठाकुर, किरणजीत कौर, एम. भवानी, संजना सिंह, छवि रानी, रचना सिंह, उमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments